Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

700 ग्राम के नवजात को 62 दिनों के उपचार के बाद मिला नया जीवन, वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम

October 27, 2026

सुशासन की पहल से सतीश मरकाम को मिली सुविधा, पत्नी के पहचान दस्तावेज बनवाने में सहायक हुआ विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

October 27, 2026

स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से समय और श्रम की बचत, ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, ओडिशा सीमा के चेक पोस्टों पर कलेक्टर लंगेह ने परखी निगरानी व्यवस्था
रायपुर

धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, ओडिशा सीमा के चेक पोस्टों पर कलेक्टर लंगेह ने परखी निगरानी व्यवस्था

Author AuthorBy Author AuthorOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। आगामी धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए जिले में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को उड़ीसा सीमा से लगे सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करने सिरपुर, सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्टों में जांच व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों के सत्यापन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर सतत निगरानी रखते हुए जांच प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने चेक पोस्टों से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही तथा उनके दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वाहनों की जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करते हुए वाहन पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल वाहन जब्त (सीज) कर संबंधित प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय सीमाओं से होने वाली वाहनों की आवाजाही पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने चेक पोस्टों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बनाए रखने तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जांच व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  तेजपाल सिंह ध्रुव, तहसीलदार श्रीधर पंडा, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद, 28 अक्टूबर की रात 9 बजे से आवागमन पर रोक

October 27, 2026

मिट्टी की सेहत बचाने के लिए किसानों को किया जागरूक, ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत टिकाऊ खेती पर जोर

October 27, 2026

पं. नेहरू मेडिकल कॉलेज में ‘एनिग्मा 9.0’ का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 700 ग्राम के नवजात को 62 दिनों के उपचार के बाद मिला नया जीवन, वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
  • सुशासन की पहल से सतीश मरकाम को मिली सुविधा, पत्नी के पहचान दस्तावेज बनवाने में सहायक हुआ विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से समय और श्रम की बचत, ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
  • रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद, 28 अक्टूबर की रात 9 बजे से आवागमन पर रोक
  • मिट्टी की सेहत बचाने के लिए किसानों को किया जागरूक, ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत टिकाऊ खेती पर जोर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.