Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान; शिकायतकर्ता को मिलेगा 10 हजार का इनाम

October 31, 2026

कुरेली बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल

October 31, 2026

राज्यपाल डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा सेतु केंद्र से मिली मदद, आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र जारी होने तक मिला मार्गदर्शन
रायपुर

सेवा सेतु केंद्र से मिली मदद, आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र जारी होने तक मिला मार्गदर्शन

Author AuthorBy Author AuthorOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का सपना हर माता-पिता का होता है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयां कई बार इस सपने को पूरा करने में बाधा बन जाती हैं। ऐसे परिवारों के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं उम्मीद की नई किरण बन रही हैं। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम डीघारी निवासी यशवंत भांडेकर के लिए सेवा सेतु पोर्टल ऐसी ही उम्मीद का माध्यम बना है। पोर्टल के जरिए उन्हें अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है, जिससे उनके बच्चों के लिए केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हुई है।
सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री यशवंत भांडेकर की हमेशा से इच्छा रही है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ें। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। जब उन्हें अस्वच्छ व्यवसायों में कार्यरत परिवारों के बच्चों के लिए संचालित केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की जानकारी मिली, तो बच्चों की शिक्षा को लेकर उनकी उम्मीदें और मजबूत हुईं। हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त करना उनके सामने एक चुनौती थी।
सेवा सेतु केंद्र ने आसान बनाई प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया
यशवंत को जब तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिली, तो वे वहां पहुंचे। केंद्र के प्रबंधक ने उन्हें प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया समझाई और आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं को पूरा करने में सहयोग किया। डिजिटल एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से 12 जून 2026 को उनका आवेदन दर्ज किया गया। निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 31 अगस्त 2026 को उनका अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र अनुमोदित होकर प्राप्त हुआ।
प्रमाण-पत्र मिलने से यशवंत और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। अब वे अपने बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। यह प्रमाण-पत्र बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और उनके बेहतर भविष्य के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहायक है योजना
केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य अस्वच्छ व्यवसायों में संलग्न परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत पात्रता की शर्तों के अनुसार संबंधित परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाता है। ऐसे परिवारों के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने में सेवा सेतु जैसी डिजिटल सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार
यशवंत भांडेकर ने प्रमाण-पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें बच्चों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। यह दस्तावेज उनके बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राज्यपाल डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 8 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

October 31, 2026

आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की दमदार जीत, मैनपाट टाइटन्स को 4-0 से हराया; सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

October 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान; शिकायतकर्ता को मिलेगा 10 हजार का इनाम
  • कुरेली बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल
  • राज्यपाल डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 8 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव
  • सेवा सेतु केंद्र से मिली मदद, आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र जारी होने तक मिला मार्गदर्शन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.