Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग

November 25, 2026

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

November 25, 2026

माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर

माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को कुल 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये की लागत के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क निर्माण, छात्रावास भवन, आहाता निर्माण, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। इनसे क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही शांति और विश्वास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। कभी नक्सलवाद के कारण जहां अधिकारी और कर्मचारी पहुंच नहीं पाते थे, आज वहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शासन की योजनाएं अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने नक्सलवाद से क्षेत्र को मुक्त कराने में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को विकसित और समृद्ध संभाग बनाने का संकल्प साकार हो रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचे।
सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 कार्यों का भूमिपूजन
वन मंत्री ने ग्राम बोटीकनेरा में 72.50 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत बोटीकनेरा में 10 लाख रुपये की लागत से पांच दुकानों वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इससे स्थानीय युवाओं को व्यवसाय एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत हसलनार के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 14.50 लाख रुपये की लागत से 234 मीटर आहाता निर्माण तथा 6 लाख रुपये की लागत से व्यापार सह केन्द्र गोदाम के सामने सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायत मर्दापाल के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 15 लाख रुपये की लागत से 243 मीटर आहाता निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने 6 लाख रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मयूरडोंगर के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 15 लाख रुपये की लागत से 243 मीटर आहाता निर्माण तथा ग्राम पंचायत बड़ेकुरुषनार के पटेलपारा में 6 लाख रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी।
ग्राम हड़ेली में 687.78 लाख रुपये की लागत से खोड़सानार- पदेली-हड़ेली मार्ग का पुल-पुलियों सहित 5.975 किलोमीटर लंबाई में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों का संपर्क सुगम होगा।
वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 लाख रुपये की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक 1.92 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलियों सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कोंडागांव जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कुधूर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में 100 सीटर छात्रावास निर्माण का कार्य आगे बढ़ सका है। उन्होंने कहा कि कभी भय और नक्सलवाद के कारण पहुंचविहीन रहे कुधूर में आज जिला स्तरीय समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी जिला अधिकारी दो से तीन घंटे तक बैठकर विकास कार्यों की समीक्षा कर सके। यह नक्सलवाद से मुक्ति के बाद क्षेत्र में आए बदलाव और भयमुक्त वातावरण का प्रमाण है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

November 25, 2026

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

November 25, 2026

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग
  • अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त
  • माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.