
रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र में बीती रात हुए छात्र की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने वाहन कट मारने की मामूली विवाद पर छात्र की हत्या कर दी थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया है।बताया गया कि मृतक सांई किरण सन्यासीपारा खमतराई में रहता है। कल शाम वह अपने साथी आयुष सिंह के साथ एक्टीवा वाहन में सवार होकर रूपेश सैलून खमतराई बाजार जा रहे थे कि रास्ते में पानी टंकी के पास दो लड़के मोटर साइकिल से आए और प्रार्थी के एक्टीवा वाहन को कट मारते हुए निकले। जिस पर प्रार्थी और उसके दोस्त बोले कि गाड़ी देखकर चलाओ।
इसी बात पर दोनों मोटर साइकिल सवार लड़के राहुल रूद्रा, भूषण तथा योगेश विवाद करने लगे। इसी बीच राहुल रूद्रा अपने पास रखे चाकू से सांई किरण पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। सांई किरण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।
