
रायपुर । मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में हुई रायपुर के व्यापारी कपिल कक्कड़ की हत्या के दोनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को पिपरिया न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस आरोपितों के साथ वीआइपी ट्रीटमेंट करती नजर आई। हत्या के दोनों आरोपितों को रिमांड पर नहीं लिया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान भी लॉकअप में भेजने के बजात एक कक्ष में करीब 20 से 25 मिनट तक खड़ा रखा गया। रायपुर के युवा कारोबारी कपिल कक्कड़ की हत्या के आरोपित हरसिमरन उर्फ हनी सिंह और उसके लखनऊ निवासी गनमैन धर्मपाल सिंह पर पचमढ़ी पुलिस की जमकर मेहरबान रही। पचमढ़ी थाने से पिपरिया लाने के दौरान दो पुलिसकर्मियों के बीच में हनी को बैठाया गया था। इस दौरान उसके हाथ में हथकड़ी नहीं थी, जबकि पुलिस वाहन के पीछे की सीट पर बैठे धर्मपाल के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। आरोपितों को जैसे ही कोर्ट परिसर में लाया गया, लोगों की भी? लग गई। तभी पुलिस ने हनी के हाथ में हथकड़ी लगा दी और न्यायालय में पेश किया ।
जज ने लॉकअप में भेजने के दिए आदेश, पुलिस कक्ष में लेकर पहुंची : दोनों आरोपितों को जेएमएफसी फिरोज अख्तर ने लॉकअप में भेजने का आदेश पुलिसकर्मियों को दिया। इसके बावजूद पुलिसकर्मी आरोपितों को एक कक्ष में ले जाकर खड़े हो गए। जैसे ही आरोपितों को दोबारा पेश कि या गया तो उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।
कटोरा तालाब पंजाबी कॉलोनी मातम छाया रहा : रायपुर कटोरा तालाब पंजाबी कॉलोनी में सोमवार से ही मातम छाया रहा। कपिल की हत्या ने लोगों को झगझोर कर रख दिया है। सोमवार को वहीं कटोरा तालाब के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने नम आंखों से कपिल को विदाई दी। बता दें कि मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी 20 बाइकर्स गए हुए थे।
आरोपितों को न्यायालय में पेश कि या गया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपितों को किसी तरह का कोई वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं दिया है। रिमांड की जरूरत नहीं थी, इसलिए नहीं लिया। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
– एमएल छारी, एसपी
