
रायपुर । जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पहली और तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, कि हटाना था तो हटाते, लेकिन पहले सभी पक्षों को विश्वास में तो ले लेते. हमारा विरोध संवैधानिक प्रकियाओं का पालन नहीं होने को लेकर है. धारा 370 तो जनसंघ के दौरान से उनके एजेंडे में रहा है. सवाल उस पर नहीं है. सवाल है प्रकियाओं को लेकर है. विरोध इस बात को लेकर है, कि जिनके लिए यह धारा 370 हटाने की बात कही जा रही उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई. क्या है न्याय संगत है ।
