Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भूटानवासियों को पसंद आएगा छत्तीसगढ़ का चावल, 
रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भूटानवासियों को पसंद आएगा छत्तीसगढ़ का चावल, 

adminBy adminSeptember 21, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
रायपुर । रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में पहली बार छत्तीसगढ़ आए भूटान के प्रतिनिधि एवं व्यापार जगत से जुड़े कमल प्रधान ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों एवं कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे सहयोग की सराहना की। उनका मानना है कि किसान सिर्फ अपना पेट भरने के लिए ही अन्न नही उगाता। वह सबके लिए परिश्रम करता है और अन्न उगाता है ऐसे में किसान की भावनाओं को समझते हुए किसान हित में कदम उठाना सरकार का कर्तव्य भी होना चाहिए। कमल प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का बहुत सहयोग करती है। कृषि ऋण माफ करने, धान का अधिकतम समर्थन मूल्य देने के साथ किसानों के कृषि एवम लघु वनोपज को बाजार में पहुचाने की दिशा में शासन का प्रयास अदभुत है। इसी का परिणाम है कि इस सम्मेलन में कृषि उत्पादों की अलग पहचान दिख रही है।
उन्होंने बताया कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि भारतीय राजदूत के माध्यम से मुझे यहाँ आने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि भूटान देश के सम्पूर्ण भू-भाग का महज तीन प्रतिशत ही कृषि भूमि है। पर्वतीय इलाका होने की वजह से फसल उत्पादन आसान नही है। इसलिए अधिकतर खाद्यान्न सामग्री अन्य देश से आयात करना पड़ता है। भूटान के सरपंग जिला गेलफू सिटी कॉर्पोरेशन इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन कमल प्रधान एक अन्य व्यापारी नीमा लामा के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भाग लेने आये हुए है। श्री कमल प्रधान ने बताया कि वे भी एक बड़े प्रगतिशील किसान है ,कृषि उत्पाद किसानों से लेकर सोसायटी के माध्यम से व्यापार भी करते है। वे भूटान में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स से भी जुड़े है।
भूटान के लोग तीन टाइम चावल खाते है, यहाँ का चावल पसंद आएगा
कमल प्रधान ने बताया कि भूटान के लोग तीन टाइम रोजाना चावल खाना पसंद करते है। हालांकि वहाँ चावल का उत्पादन नाम मात्र को ही हो पाता है,क्योंकि वहाँ चावल उत्पादन के लिए पर्याप्त जगह नही है और मौसम भी अनुकूल नही है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से आए किसानों द्वारा प्रदर्शित दुबराज,जवा फूल,जीरा फूल,विष्णुभोग, कोदो, कुटकी,आदि चावल की अलग अलग वेरायटी को देखकर कमल प्रधान ने इसे अपने भूटान देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण और आज की जरूरत बताया। उन्होंने बताया कि भूटान में चावल खाना लगभग सभी पसन्द करते है ऐसे में वहा के लोगों को छत्तीसगढ़ का चावल बहुत पसंद आएगा। कमल ने छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा जैविक खाद का इस्तेमाल कर फसल उत्पादन करने पर किसानों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण तत्व से भरपूर उत्पाद आज हर किसी की डिमांड में है।हम लोग भी चाहते है कि यहाँ से गुणवत्तायुक्त और पोषण से भरपूर उत्पाद हमारे देश पहुँचे।
व्यापारिक आदान प्रदान का मार्ग खुलेगा
क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में यहाँ के किसानों द्वारा प्रदर्शित चावल, दाल एवम अन्य जैविक कृषि उत्पादों का अवलोकन करने के पश्चात भूटान के कमल प्रधान और नीमा लामा ने इसे अपने देश के लोगों तक पहुचाने की दिशा में अलग अलग किसानों, सप्लायर्स अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इस तरह का सम्मेलन कर  किसानों के उत्पादों को जरूरत के अनुसार सही जगह तक पहुचाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। मेरी यह पहली विजिट है और मैं देखना चाहता था कि किस तरह से यहाँ के उत्पादों को हम व्यापारिक लेन देन (बिजनेस ट्रांजेक्शन) के माध्यम से  प्राप्त कर सकें। नीमा लामा ने बताया कि भूटान चूंकि पर्वतीय इलाका है ऐसे में वहा भुट्टे का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा सेव, संतरा, अदरक की पैदावार अधिक होती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

November 8, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर से दुर्ग के सफर के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस एवं यातायात जवानों को भेंट की मिठाई और उपहार

November 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.