
रायपुर । राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के एफसीआई इलाके में कुएं के अंदर एक युवक पिछले कई दिनों से गिरा हुआ था. गांव से दूर जंगली इलाका होने की वजह से उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रहा था. गाय चराने आए एक चरवाहे ने उसकी आवाज सुनी और इसकी जानकारी थाने में दी. थाने में कोई भी पुलिस बल मौजूद नहीं था. ऐसे वक्त में एक हवलदार ने मौके पर पहुंच कर तीन युवकों की मदद से कुएं में गिरे युवक की जान बचाई और सही सलामत कुएं से बाहर निकाला. चरवाहे ने इसकी सूचना पंडरी थाने में दी. जिसके बाद बल नहीं होने के कारण पंडरी में पदस्थ हवलदार मंगलेश सिंह परिहार अकेले ही मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे युवकों की मदद से कुएं में फंसे युवक बाहर निकाला गया. पूछने पर पता चला कि वह आत्महत्या करने आया हुआ था, जिस पर हवलदार ने उसे फटकार भी लगाई।
