
रायपुर । मुख्यमंत्री 8 सितंबर पर शिक्षा के मुद्दे पर रेडियो पर अपनी बातें कहेंगे। मुख्यमंत्री अपने लोकवाणी कार्यक्रम के जरिये इस रविवार मुखातिब होंगे, तो वो युवाओं और शिक्षा के मुद्दों पर बात कहेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता शुरू की है। लोकवाणी की दूसरी कड़ी का प्रसारण 8 सितंबर रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थिति आकाशवाणी के सभी केन्द्रों तथा एफ. एम. चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। लोकवाणी में युवा और शिक्षा विषय पर मुख्यमंत्री अपनी बातें रखेंगे, जिसके लिए कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर आगामी 28, 29 एवं 30 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच अपनी बात रिकार्ड करा सकते है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के जरिये शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और शिक्षकों को क्या कुछ मुख्यमंत्री नसीहत देते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।
