पंचायत तंत्र – भारत में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। हर राज्य अपने नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए काफी सख्त कदम उठा रही है।
महासमुंद जिले में यात्री एवं निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को लेकर महासमुंद के कलेक्टर ने आदेश जारी किया है | उन्होने कहा कि पेट्रोल – डीजल देने पर अब पाबंदी लग गई है ।महासमुंद कलेक्टर ने आदेश जारी किया जिसमे लिखा था कि प्रशासनिक अनुमति के बाद ही पेट्रोल – डीजल मिलेगा | अनुमति प्राप्त मालवाहक वाहनों एवं आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छूट रहेगी|