
रायपुर । जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और स्वतंत्रता दिवस के लिहाज से हवाई अड्डों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. इसकी वजह से लगने वाले समय में बढ़ोतरी होने से यात्रियों को पहले एयरपोर्ट पहुंचने की जरूरत है. रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा वजह से यात्रियों के साथ सामानों की चेकिंग में किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है. अमूमन फ्लाइट पकडऩे से पहले करीबन आधे घंटे में चेकिंग हो जाती थी, लेकिन अब करीबन 15 मिनट ज्यादा लग रहा है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एटीसी राकेश सहाय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. वर्तमान में परिस्थिति ऐसी ही यह व्यवस्था अभी कुछ समय तक बनी रहेगी।
