
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े प्रतिष्ठित अस्पताल मेकाहारा के कैंसर वार्ड का जब से निर्माण हुआ है तब से लेकर आज तक मरीजों की लिफ्ट की सुविधा प्रदान नहीं की गयी है। मरीजों को कैंसर वार्ड से स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर की सहायता से स्लोप के द्वारा ऊपर-नीचे करवाया जाता है, जिससे मरीज़ एवं उनके परिजनों को काफ़ी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सिलसिले में कई बार मंत्री, विभागाध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं निकला गया है और न ही लिफ्ट की सुविधा का लाभ मरीजों अवं उनके परिजनों को मिल रही है ।
