
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड एवं वक्फ़ संस्थाओं के मुतवल्ली कमेटी एवं मुस्लिम समाज ने कोरोना संकट से लड़ने हेतु “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में 6,00,786 रुपये की राशि प्रदान की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर- वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी का आभार व्यक्त किया ।
