अजय शर्मा-बिलासपुर। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाले संचालक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दुकान से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट बरामद किया गया है। दुकान संचालक बिना डॉक्टर के परची के ही लोगों को बेच रहा था। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, नवाडीह में राज मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचाने की सूचना पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दुकान संचालक मनोज कुमार गुप्ता बगैर डॉक्टर की पर्ची प्रतिबंधित कफ सिरप और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली, तब कोरेक्स, रिलेक्सोकॉफ सहित 294 प्रतिबंधित कफ सिरप और स्पॉस ट्रेनकॉन, स्पॉस मो नील सहित 147 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया। पूछताछ में दुकान संचालक ने स्वीकार किया कि वह डॉक्टर की परची के बिना ही प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहा था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.