Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महापौर प्रमोद दुबे ने कहा रामलीला का मंचन कार्यक्रम का आयोजन 04 से 06 अक्टूबर को शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा
रायपुर

महापौर प्रमोद दुबे ने कहा रामलीला का मंचन कार्यक्रम का आयोजन 04 से 06 अक्टूबर को शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा

adminBy adminOctober 3, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 रायपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर इस वर्ष राजधानी रायपुर में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा. जिसमें शहरवासियों को ‘कौशल्या के राम’ पर शानदार प्रस्तुति देखने को मिलेगी. इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए महापौर प्रमोद दुबे ने दी है । 
महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रामलीला मंचन की प्राचीन परम्परा रही है. मंदिरहसौद के निकट चंदखुरी में मं कौशल्या का मंदिर है एवं मां कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ है. भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति से आदिकाल से जुड़े ये हैं. रावणभाठा में दूधाधारी मठ के महंत राजेश्री श्रीराम सुन्दर दास द्वारा प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन वर्षों से होता आ रहा है. संतकवि पवन दीवान भी मां कौशल्या एवं भगवान राम के ननिहाल से प्रभावित होकर “कौशल्या के राम’ शीर्षक से ही रामलीला का मंचन करवाया करते थे । 
राम हमारी संस्कृति के प्रबल धरोहर है, उन्हीं की लीलाओं का प्रभाव आज भी हमारे छत्तीसगढ़ में विद्यमान है. इसी क्रम की निरंतरता को बनाये रखने के उददेश्य से इस वर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मथुरा के प्रतिष्ठित आदर्श रामलीला मंडली के कलाकार एवं स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । 
प्रमोद दुबे ने कहा कि यह आयोजन पूर्व सांसद एवं संत कवि पवन दीवान के स्वर्गवास के बाद टूटी हुई परम्परा को जीवंत करने का एक छोटा सा प्रयास है. अगर प्रभु कृपा से यह छोटा सा प्रयास सफल होता है तो संत कवि पवन दीवान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी । 
कार्यक्रम का आयोजन 04 से 06 अक्टूबर को शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा. रामलीला का मंचन रात्रि 07 बजे से 10 बजे तक स्वामी राघवेन्द्र देव चतुर्वेदी, मथुरा वालों के निर्देशन में मथुरा एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा आदर्श राम लीला मण्डल के तहत प्रस्तुति दी जाएगी । 
रामलीला मंचन के दैनिक कार्यक्रम
04 अक्टूबर : श्रीराम जन्म, ताडका वध, मारीच वध, पुष्प वाटिका, श्रीराम सीता प्रथम मिलन दिवस
05 अक्टूबर : धनुष यज्ञ, कैकयी दशरथ संवाद, राम वनवास, सीता हरण
06 अक्टूबर : कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, रावण वध एवं श्रीराम जी  का राजतिलक
आयोजक : हमर राम सांस्कृतिक समिति, रायपुर (छ.ग.)
बता दें कि इस कार्यक्रम की आयोजक हमर राम सांस्कृतिक समिति है. आयोजक समिति के सदस्य महापौर प्रमोद दुबे, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा , विधायक विकास उपाध्याय, राजेश्री महंत राम सुन्दर दास, गिरीश देवांगन, कन्हैया अग्रवाल, आर.पी.सिंह और विकास तिवारी हैं । 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

November 8, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर से दुर्ग के सफर के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस एवं यातायात जवानों को भेंट की मिठाई और उपहार

November 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.