रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक इस समिति के अध्यक्ष रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता अथवा अतिरिक्त महाधिवक्ता, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव, महानिदेशक जेल (नक्सल ऑपरेशन प्रभारी), पुलिस महानिदेशक और बस्तर संभाग के कमिश्नर इस समिति के सदस्य होंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
