रायपुर । आज राजीव भवन में जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में वसूल रहे मनमाने फीस को लेकर नियामक आयोग बनाकर चर्चा की जाएगी।स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनता से मिलने के लिए प्रदेश की मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर सत्ता और समर्थन दोनों का समावेश होना चाहिए। इसी दृष्टिकोण से निर्णय हुआ कि सभी मंत्रियों को एक दिन बैठकर जनता की बात सूने और उनकी समस्याओं का निपटारा जल्द हो। जिससे आज 3 बजे से मेरा जवाबदारी था। इसके अलावा प्रदेश में कार्यकर्ता है उनका भी मनोबल बनाए रखना है। आज बहुत से आवेदन पत्र आए है उसमें अपने विभाग से चर्चा कर जल्द ही निपटाने की कोशिश किए है। वहीं ग्रामीण स्तरों में शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि जहां पर शिक्षकों की कमी है उसके लिए सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है। 15 हजार शिक्षकों की भर्ती हो रही है। जिसमें अधिकांश अंग्रेजी व विज्ञान के शिक्षकों की पूर्ति होगी। वहीं बस्तर और सरगुजा में शिक्षकों की अधिक कमी है, जिससे वहां के क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। वहीं स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा की सफल होने की बात पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग तरह की छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है। जिससे उसे उस क्षेत्र की स्थानीय बोली पर पढ़ाया जाए उसके लिए निर्णय लिया गया है। इसके अलावा निजी स्कूलों में अनाप शनाप फीस लेने की बात पर मंत्री प्रेमसाय ने कहा कि इस तरह की समस्या पालकों की ओर से आई है। उसके लिए नियामक आयोग बनाकर जल्द ही चर्चा की जाएगी। वहीं निजी स्कूलों को जिन शर्ता पर मान्यता दी गई है उन शर्तो की पालन कर रहे है या नहीं इसकी जांच कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
