
रायपुर । एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा. पत्र के जरिए अनुरोध किया है कि स्कूलों में 3 माह की फीस को माफ करने का सरकार निर्णय ले. इस महामारी के चलते लोगों की आर्थिक हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है और इससे लड़ने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहायता मिले. इसको देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि विद्यालयों की 3 माह की फीस को माफ कराने का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार करें ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार जिस प्रकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जो योजनाएं बना रही है, जो भी होम एग्जाम है उसमें जनरल प्रमोशन दिया गया है. उसको लेकर पूरी छत्तीसगढ़ एनएसयूआई एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।
