रायपुर । दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला में डिपाजिट नंबर 13 में हुई अवैध पेड़ कटाई मामले में राज्य शासन ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है. एपीसीसीएफ अतुल शुक्ला की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है. कमेटी में सीसीएफ जगदलपुर और दंतेवाड़ा डीएफओ सदस्य बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने कमेटी गठित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है. कमेटी अवैध कटाई की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौपेगी । 

