
पंचायत तंत्र – रायपुर । रायपुर में लगातार गांजे और सट्टे के कारोबारी सक्रिय होते जा रहे हैं जिस पर पुलिस का ध्यान तो जाता हैं, मगर ऐसे आरोपी गिरफ्तार होकर छूटने के बाद फिर से उसी आपराधिक धंधे पर उतर जाते हैं। सट्टेबाज लोग पुलिस के नाक के नीचे से अपना कारोबार चला रहे हैं। इसी कड़ी को देखते हुए राजधानी में जारी लॉकडाउन में ना अपराध खत्म हो रहे हैं ना ही अपराधिक गतिविधियां। मगर पुलिस भी इस पर रोक लगाने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। और ऐसे आरोपियों को पकड़ कर थाने में बैठाकर रखती हैं। मगर सट्टा खिलाने वाले आरोपी जमानती अपराध करते है तो उनका जमानत भी जल्द हो जाता हैं। रायपुर के कई इलाकों में असामाजिक तत्व होते हैं, जो इन सभी आपराधिक गतिविधियों को सूचारू रूप से चलाने का काम करते हैं। जिस पर पुलिस प्रशासन अगर कार्यवाही करती भी हैं तो कुछ सफेद कोष लोग ऐसे आरोपियों को जमानत दिला देते हैं। जिससे पुलिस के हाथ भी बंधे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी कहां जाने वाला रायपुर शहर आज भी आपराध व असामाजिक तत्वों से घिरा हुआ हैं, इस पर पुलिस भी आज कुछ नहीं कर पा रही हैं, पुलिस को सूचना मिलने के
बाद भी पुलिस कुछ नहीं करती हैं।
रामकुंड में चल रहा सट्टा कारोबार : रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकुंड बस्ती में भारी मात्रा में सट्टा खिलाया जाता हैं, जब इस बात की खबर जनता से रिश्ता को हुई तो जनता से रिश्ता के संवाददाता ने शहर में खुलेआम सट्टे चलाने वालों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार की हैं। इन आरोपियों को पकड़वाने के लिए टीम शहर के बीच में कुछ थाना क्षेत्रों में सटोरियों के अड्डों में गई और सारा घटनाक्रम कैमरे में कैद की। इस दौरान सामने आया कि सटोरिए बाकायदा पर्ची में अंक काटकर दे रहे हैं, जिसके लिए लोग लाइन लगाकर अपने-अपने पसंदीदा नंबर लगा रहे हैं। वहीं, अंक आने पर उसी पर्ची को दिखाने से 90 गुना तक रकम वापस मिल जाती है। इतना ही नहीं, यह पूरा कारोबार थानों से महज 200 मीटर की दूरी पर ही संचालित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सट्टेबाजों और अवैध कारोबारियों पर पुलिस अपना शिकंजा कसती जा रही हैं, मगर अपराधी पुलिस और कानून के चंगुल से कब्बडी खेलकर छूट जाते हैं, जिसके चलते गांजा, जुआ, सट्टा, और अवैध शराब का कारोबार अपना क्षेत्र विस्तृत करते जा रहा हैं। पुलिस को हर दिन कही न कही से ऐसे अपराधी मिलते हैं, मगर वो अपराधी पुलिस को भी चकमा दे जाते हैं। पुलिस जो ये पता होता हैं, कि सट्टा खिलाने वाले आरोपी खुलेआम सट्टा-पट्टी काट रहे हैं। मगर पुलिस भी इस पर रोक लगाने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। और ऐसे आरोपियों को पकड़ कर थाने में बैठाकर रखती हैं। मगर सट्टा खिलाने वाले आरोपी जमानती अपराध करते है तो उनका जमानत भी जल्द हो जाता हैं।
पुलिस भी आरोपियों से त्रस्त : अवैध रूप से सट्टा खिलान की शिकायत मिलने पर जनता से रिश्ता टीम ने वहां जाकर स्टिंग किया। टीम ने पाया कि सट्टा खिलाने का ये अवैध खेल पुलिस की पेट्रोलिंग टीम से छूपकर खेला जाता हैं। पुलिस को ऊपर से दबाव आने पर एक-दो आदमियों के खिलाफ कार्यवाही करनी पड़ती हैं। फिर वो आरोपी जमानती अपराध के चलते पुलिस के चंगुल से छूट जाते हैं।
