रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इदगाह भाठा में करीब 100 युवाओं के दल ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया. पुलिस आरक्षक पद की भर्ती की सारी प्रक्रियाओं के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किए जाने के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में सभी ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दी है. इन युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द परिणाम जारी करने की मांग की. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी नहीं किये जाने पर याचिकाकर्ताओं ने फिर से कोर्ट की शरण भी ली है. आक्रोशित परीक्षार्थियों ने बीते 10 जून को हाई कोर्ट पहुंच कर अपने अधिवक्ता के माध्यम से अवमानना याचिका दायर करने की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद आज रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे. युवाओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं होने से नाराज परीक्षार्थियों ने दिया धरना
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इदगाह भाठा में करीब 100 युवाओं के दल ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया. पुलिस आरक्षक पद की भर्ती की सारी प्रक्रियाओं के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किए जाने के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में सभी ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दी है. इन युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द परिणाम जारी करने की मांग की. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी नहीं किये जाने पर याचिकाकर्ताओं ने फिर से कोर्ट की शरण भी ली है. आक्रोशित परीक्षार्थियों ने बीते 10 जून को हाई कोर्ट पहुंच कर अपने अधिवक्ता के माध्यम से अवमानना याचिका दायर करने की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद आज रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे. युवाओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
