जांजगीर-चाम्पा। जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर 30 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 10 अक्टूबर और Sanction Order Lock करने हेतु 20 अक्टूबर 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।
भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भी छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in आवेदन किया जाना है। पूर्व में जिन विद्यार्थियों द्वारा NSP पर आवेदन किया जा चुका है उन विद्यार्थियों को भी पुनः राज्य पोर्टल पर आवेदन किया जाना है। वर्ष 2021-22 से छात्रवृत्ति का भुगतान PFMS के माध्यम से किया जा रहा है। PFMS द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते समय आधार लिंक बैंक खाता नंबर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.