
पंचायत तंत्र – रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से बैठक ली ।
लॉकडाउन 14 दिन और बढ़ाने की मांग
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में छत्तीसगढ़ की वास्तविक स्थिति और आने वाले दिनों में स्वास्थ विभाग की तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी दी. वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन को 14 दिन और आगे बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से संक्रमण का ग्राफ घटा है और ऐसे में यदि लॉकडाउन को खोल दिया गया, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने भी कहा है कि अप्रैल और मई के शुरुआत तक कोरोना वायरस का असर रहेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री की बात पर अपनी सहमति जताई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लॉकडाउन नहीं खोलने की बात कही थी ।
