रायपुर । कारोबारी लवली खनूजा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। लवली रिंकू खनूजा के आत्महत्या मामले में आरोपी है। कुछ दिन पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। इसके साथ में तीन लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के बाद सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की है। बता दें कि लवली खनूजा बहुचर्चित सीडी कांड मामले में सरकारी गवाह है।
रायपुर के ऑटो मोबाइल कारोबारी रिंकू सिंह खनूजा आत्महत्या मामले में पुलिस ने जून महीने में आरोपी लवली खनूजा, विजय पंड्या और मानस साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। रिंकू खनूजा की मां और पत्नी ने शिकायत की थी कि तीनों रिंकू खनूजा को डराते और धमकाते थे और फंसाने की धमकी भी देते थे। बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में ये तीनों सरकारी गवाह है। इस मामले में सीबीआई रिंकू खनूजा से पूछताछ कर चुकी है। रिंकू की मां, पत्नी और भाई ने सीबीआई पर भी रिंकू को प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे। रिंकू भारी दबाव में था और उसे सेक्स सीडी कांड मामले में फंसने का अंदेशा था। जिस वजह से उसने दवाब में आकर वह खुदकुशी कर लिया।
रिंकू की खुदकुशी के मामले में हाईटेक सबूतों के अलावा उसके परिजनों के बयान के आधार पर 20 जून को केस दर्ज किया गया था। रिंकू के भाई सुनील सचदेव ने बड़े पिता के बेटे लवली खनूजा, दोस्त विजय पंडया, मानस साहू और कैलाश मुरारका खिलाफ नामजद शिकायत की है। रिंकू के परिजनों का आरोप है कि चारों अक्सर रिंकू को फोन पर धमकियां देते थे। वह हमेशा मोबाइल पर उनसे बातें करने के बाद घबरा जाता था। खासतौर पर सीडी कांड उजागर होने के बाद से उसके पास ज्यादा कॉल आने लगे थे। पुलिस ने कॉल डिटेल भी निकाला है। उसमें इस बात की पुष्टि हुई कि खुदकुशी के कुछ दिन पहले वह सबसे जयादा इन चारों से ही बात करता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 20 जून के बाद से लवली घर से गायब था। वह फरार चल रहा था। उसने कोर्ट से जमानत भी नहीं ली है। 4 जुलाई को अपने जन्मदिन पर घर आया था। उसने फेसबुक पर फोटो शेयर किए। उसके बाद से ही पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। पुलिस को शुक्रवार पता चला कि वह अपने घर पर छिपा है। जानकारी पुख्ता होने के बाद छापा मारकर उसे पकड़ा गया। इधर लवली के पिता निरंजन सिंह खनूजा ने सोशल मीडिया में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने पुलिस पर उनके बेटे को झूठे केस पर फंसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीबीआई को उनके बेटे ने पूरी जानकारी दे दी। फिर भी उनके बेटे को फंसाया गया है। उनका कहना है कि उनके रिश्तेदारों ने भी दबाव में लवली के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जबकि रिंकू की मौत के बाद उसके परिजनों ने सीबीआई के अफसरों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। बाद में अचानक उन्होंने लवली पर आरोप लगा दिया। पुलिस के अनुसार रिंकू का ऑटो पार्टस का कारोबार था। वह अपने बड़े पिता के बेटे लवली खनूजा के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का भी काम करता था। इसमें उनका साथी विजय पांड्या भी शामिल था। विजय मुंबई में शिफ्ट हो गया था। वहां मानस साहू के साथ फिल्म बनाता था। कुछ अर्सा पहले वह रायपुर आ गया और यहां रहकर प्रापर्टी खरीदी-बिक्री का काम करने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने सीडी कांड की साजिश रची। रिंकू और कैलाश मुरारका सीडी बनाने मुंबई गए थे। वहां उन्हें पांड्या मिला। वही उन्हें मानस के स्टूडियों लेकर गया। जहां पोर्न वीडियो को टैंपर कर पूर्व मंत्री का चेहरा लगाया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
