
रायपुर । सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर 12 से 3 के बीच दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने भी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है।
