रायपुर । एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर रेलवे अधिकारी की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य रेलवे कर्मचारी गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घटना तड़के तीन बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे अफसर मेगा ब्लाक के मद्देनजर हथबंद क्षेत्र में मैटेंनेंस के काम में लगे हुए थे। अफसर और कर्मचारी सिंग्नल एवं मैंटेनेंस विभाग के बताये जा रहे हैं।
अंधेरे की वजह से रेलवे अफसर और कर्मचारी ने दूसरी तरफ से आ रही बरौनी-गोंदिया ट्रेन को नहीं देख पाये। जब ट्रेन काफी करीब आ गयी, तो दोनों ने हटने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन रेलवे अफसर को रौंद चुकी थी, वहीं कर्मचारी भी बुरी तरह से ट्रेन की चपेट में आ गये। घटना के बाद कर्मचारी को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।