
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के कुरूद के पास आज नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है. कुरूद के पास टैंकर और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हुई है. एक घायल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है ।
हादसे में शिकार हुए सभी लोग बैकुंठपुर के रहने वाले हैं. कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर आ रहे थे. जहां रायपुर की ओर से जा रही टैंकर की कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।
