जांजगीर-चाम्पा। सड़क किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना पामगढ़ थाना इलाके की है। स्थानीय लोगों ने जब लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है। आसपास के लोगों के बयान पुलिस ने लिए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ले रही है।
पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि मृतक भिलौनी का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त संतू यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल रात में युवक को घूमते हुए देखा गया था। उस वक्त वो बिल्कुल ठीक था। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के लोगों ने सुबह-सुबह युवक की लाश देखी और परिजनों को बताया। खबर मिलते ही घर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। गांववालों ने भी पुलिस के सामने हत्या की आशंका ही जताई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.