रायपुर । चुनाव और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ का सर्वे रिपोर्ट जारी किया है. एडीआर ने चुनाव में मतदाताओं की प्राथमिकता को लेकर सर्वे किया था. सर्वे के अनुसार शहरी और ग्रामीण मतदाताओं में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है ।
सर्वे के अनुसार ग्रामीण मतदाताओं के लिए रोजगार 58 फीसदी लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है. जबकि 44 फीसदी लोगों ने सिंचाई को प्राथमिकता बताया है. 39 फीसदी लोगों की प्राथमिकता खेती के लिए बिजली है ।
उधर शहरी मतदाताओं में 61 फीसदी लोगों के लिए रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है. जबकि 56 प्रतिशत लोग कानून व्यवस्था को प्राथमिकता मानते हैं. वहीं बेहतर सड़कें 55 फीसदी लोगों की प्राथमिकता है ।
एडीआर ने जो सर्वे किया है उसमें 77 प्रतिशत मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों से और 23 फीसदी शहरी क्षेत्रों से थे. एडीआर के सर्वे में 72 प्रतिशत पुरुष और 28 प्रतिशत महिलाएं थी. जिसमें 47 फीसदी सामान्य जाति से, 30 फीसदी एसटी, 12 प्रतिशत एससी और 11 फीसदी ओबीसी से थे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
