रायपुर । मंगलवार सुबह पांच बजे सर्किट हाउस के कॉफी हाउस में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से विस्फोट हो गया। सर्किट हाउस के किचन में ये हादसा हुआ है। इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। विस्फोट की धमाके की गूंज से गृहमंत्री के बंगले के संतरी और जवान भी हड़बड़ा गए। सर्किट हाउस के आसपास स्वास्थ्य मंत्री, गृहमंत्री के बंगले हैं। सर्किट हाउस में वीआईपी मूवमेंट लगातार होता है। धमाके की आवाज सुनकर सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची है. पुलिस और डायल 112 की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में किसी भी तरह से कोई घायल नहीं हुआ है। तो वहीं कॉफी हाउस संचालक डीप फ्रीजर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की वजह बता रहा है, लेकिन आसपड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट सिंलेंडर फटने से ही हुआ है, जिसको छुपाने की कोशिश कॉफी हाउस संचालक कर रहा है। जबकि सिलेंडर फटने के बाद सिलेंडर को पीछे फेंक दिया गया है। जिस तरह से किचन की फॉल सीलिंग उखड़ी है और किचन के साथ साथ सर्किट हाउस के कॉन्फ्रें स हॉल की शीशे टूटे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि एक बड़ा विस्फोट हुआ था, हालांकि इस बात को छुपाने की कोशिश कॉफी हाउस के द्वारा की जा रही है। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रायपुर । मंगलवार सुबह पांच बजे सर्किट हाउस के कॉफी हाउस में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से विस्फोट हो गया। सर्किट हाउस के किचन में ये हादसा हुआ है। इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। विस्फोट की धमाके की गूंज से गृहमंत्री के बंगले के संतरी और जवान भी हड़बड़ा गए। सर्किट हाउस के आसपास स्वास्थ्य मंत्री, गृहमंत्री के बंगले हैं। सर्किट हाउस में वीआईपी मूवमेंट लगातार होता है। धमाके की आवाज सुनकर सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची है. पुलिस और डायल 112 की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में किसी भी तरह से कोई घायल नहीं हुआ है। तो वहीं कॉफी हाउस संचालक डीप फ्रीजर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की वजह बता रहा है, लेकिन आसपड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट सिंलेंडर फटने से ही हुआ है, जिसको छुपाने की कोशिश कॉफी हाउस संचालक कर रहा है। जबकि सिलेंडर फटने के बाद सिलेंडर को पीछे फेंक दिया गया है। जिस तरह से किचन की फॉल सीलिंग उखड़ी है और किचन के साथ साथ सर्किट हाउस के कॉन्फ्रें स हॉल की शीशे टूटे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि एक बड़ा विस्फोट हुआ था, हालांकि इस बात को छुपाने की कोशिश कॉफी हाउस के द्वारा की जा रही है। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
