
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की नई तबादला नीति के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने सोमवार को नगरीय निकाय के व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 121 कर्मचारियों का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के नगरिय प्रशासन एवं विकास विभाग से जारी किया गया है।



