रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा- प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया है।
आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया है।
उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके द्वारा बताए गये दया, करुणा, प्रेम और सेवा के मूल्यों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।