
पंचायत तंत्र-रायपुर । कोरोना संकट ने छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। जिसकी वजह से लोगों में रोजगार को लेकर बहुत बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। मगर अब केंद्र सरकार ने भी अनलॉक 1 की घोषणा कर दी हैं, और दुकानों को खोलने और सब्जियों के बाजार को नियमों और शर्तों के व्यापर करने की हिदायत दी हैं। राजधानी में फुटकर व्यापारियों ने रास्तों को ही अपना व्यापर बना दिया हैं। रायपुर की सभी मुख्य सड़कों पर सब्जी बेचने वाले सुबह से बैठ जाते हैं, जिससे ग्राहकों की भीड़ लग जाती हैं।
शास्त्री बाजार खुलने के बाद भी सड़कों पर विक्रेता : शास्त्री बाजार को राज्य सरकार ने लॉकडाउन के चलते बंद करा दिया था। मगर अब शास्त्री बाजार खुलने लगे हैं, मगर फुटकर सब्जी विक्रेता अभी भी सड़को पर जमावड़ा लगाकर ही सब्जी बेच रहे हैं। हालात ये हो गए कि लोग एक मीटर की दूरी का पालन करना तो दूर लोग एक-दूसरे के पास खड़े होकर सब्ज़ी खरीद रहे हैं। शास्त्री बाजार में बिना मास्क पहने खरीदारी कर रहे लोगो को नियमों का ध्यान ही नहीं रहा हैं।
रायपुर शहर की मुख्य सड़कें जिनमें विवेकानंद आश्रम चौक, श्याम टाकीज़ रोड, एवरग्रीन चौक, ऐसे मुख्य सड़कों पर फुटकर सब्ज़ी विक्रेता बैठकर व्यापर कर रहे हैं। शास्त्री बाज़ार खुलने के बाद भी लोग सड़कों पर बिक्री कर रहे हैं।
फुटकर विक्रेताओं की लापरवाही : लापरवाही और बेपरवाही की हद तोडऩे पर लोग आमादा हैं। सब्जी की खरीदारी के लिए लोग टूट पड़ रहे हैं। न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। लोगों को बताने के बावजूद भी लोग सड़को पर सब्जी लेने के लिए खड़े हो जाते हैं। जिसकी वज़ह से लोगों में भीड़ बढ़ा जाता हैं। और लोग बीच सड़को पर अपनी गाडिय़ा रोककर सब्जी लेने खड़े हो जाते हैं। नियमों का पालन कराने में निगम और पुलिस प्रशासन को भी पसीना छूट रहा है।
