
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम भूपेश बघेल ने चालू वित्तीय वर्ष का अनुपूरक बजट पेश किया। भूपेश बघेल ने 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बता दें कि यह इस कार्यकाल का दूसरा अनुपूरक बजट होगा। अनुपूरक बजट पर सदन में कल पक्ष और विपक्ष दोनों चर्चा करेंगे।इससे पहले शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखित में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कि प्रदेश पर 53 हजार 523 करोड़ का कर्ज है।
