नई दिल्ली। भारत में तुलसी को पूजा जाता है और यही वजह है कि आपको यह पौधा ज़्यादातर घरों में मिल जाएगा। तुलसी के पौधे को सुख और कल्याण का प्रतीक माना जाता है, लेकिन पौराणिक महत्व से अलग तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है। इसका इस्तेमाल कई रोग के इलाज के तौर पर किया जाता है। सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और ख़तरनाक बीमारियों में भी तुलसी एक कारगर औषधि साबित होती है।
तुलसी का एक ही पत्ता आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर कर सकता है। आयुर्वेदिक तौर पर तुलसी के पौधे का हर हिस्सा आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं कि खांसी-ज़ुकाम के अलावा आप तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल और कहां कर सकते हैं।
* तुलसी के पत्तों के साथ 4 भुनी लौंग चबाने से आपकी खांसी चल जाएगी।
* सांस की बीमारी में अगर आप तुलसी के पत्ते काले नमक के साथ मुंह में रखते हैं, तो इससे आपको आराम मिलेगा।
* कम से कम 10 से 12 तुलसी के पत्ते की चाय बनाकर पीने से खांसी, ज़ुकाम और बुखार तक ठीक हो जाता है।
* तुलसी की पत्तियों को अगर आप आग पर सेक कर उसे नमक के साथ खाते हैं, तो उससे ख़राब गला भी ठीक हो जाता है।
* ज़्यादातर महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत रहती है। ऐसे में तुलसी काफी फायदेमंद होती है। मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने में मदद करती है।
* इसके अलावा कई शोधों में तुलसी के बीज को कैंसर के इलाज में मददगार माना गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
* क्या आपको पता है तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव भी जल्दी भर जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो घाव को पकने नहीं देते।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.