
पंचायत तंत्र – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन देश में जो ऑनलाइन व्यापार की छूट दी गई है व्यापारी घरों में है और ऑनलाइन व्यापार चालू रहेगा तो निश्चित रूप से छोटे और मझोले व्यापारी बहुत बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा ऑनलाइन व्यापार व्यापार और व्यापारियों को दीमक की तरह समाप्त करने में लगा हुआ है पहले ही मंदी की मार झेल रहा व्यापारी ऊपर से कोरोनावायरस के चलते हैं व्यापारी घरों में बैठा है आपके आदेश का पालन कर रहा है और ऐसे समय में अगर ऑनलाइन व्यापार शुरू होगा कहीं ना कहीं व्यापारियों की रीड की हड्डी टूट जाएगी और व्यापारी व्यापार करने लायक नहीं रहेगा बेरोजगारी का देश में बड़ा संकट खड़ा होगा बल्कि निर्णय तो यह होना चाहिए कि भारतवर्ष में ऑनलाइन व्यापार पर पूरी तरह से बंदिश लगा देनी चाहिए जिससे कुछ हद तक व्यापारियों को बचाया जा सकता है व्यापार को बचाया जा सकता है ।
सरकार के राजस्व को बचाया जा सकता है अन्यथा देश के 25% जनसंख्या पर बेरोजगारी का खतरा आ जाएगा मेरा आपसे निवेदन है ऑनलाइन व्यापार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए जो वर्तमान में व्यापारियों को कुदरत की मार पड़ी है मंदी की मार पड़ी है इससे तभी व्यापारि उभर पाएगा मुझे विश्वास है आप जरूर व्यापारियों के हित में निर्णय लेंगे। मोदी जी का फेसबुक और ट्विटर के लिए भी इसका विरोध किया।
