
रायपुर । तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश अजय मोटवानी उर्फ अज्जू सिंधी समेत चार बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी की सुबह 11 बजे ही खबर चला दी थी। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और एफआईआर दर्ज की। चारों आरोपियों ने बाइक सवार एक युवक और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ की थी। दोनों की पिटाई भी कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पीडि़तों ने 12 मार्च को सुबह 6 बजे घटना की शिकायत थाने में की थी। 16 घंटे बाद रात 12:30 बजे तेलीबांधा थाना पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपित सुनील मंदोतिया को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 5 बजे तेलीबांधा चौक के पास ओला टैक्सी सवार निगरानी बदमाश अजय मोटवानी उर्फ अज्जू सिंधी, राहुल आहूजा उर्फ गोपी सिंधी, सुनील मंदोतिया, ओमी धीवर ने तेलीबांधा निवासी अक्षय कारवानी (24) को बाइक से रिश्ते की बहन के साथ जाते देखकर रोका। फिर गाली-गलौज करते हुए बहन से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। इस दौरान युवती ने घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था
कई मामले में आरोपी है अज्जू : तेलीबांधा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर सट्टा, गांजा, तस्करी, वसूली, रंगदारी, जैसे कई आपराधिक मामलों का आरोपी है। पिछले कुछ दिनों से आरोपी शहर के आऊटर में सट्टा तस्करी का कारोबार कर रहा है। अवैध वसूली और गुंडागर्दी के की मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं रही है। पिछले साल एक विधायक अज्जू को छुड़ाने थाने पहुंच गए थे।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी पकड़े जाएँगे।
मोहसीन खान, टीआई तेलीबांधा
