
पंचायत तंत्र – रायपुर । अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी ने अपने पापा अजित जोगी के लिए हर तरह के जतन और जी-जान से कोशिश और दुनिया के हर उपाय कर रहे है इसी सिलसिले में जोगी के मस्तिष्क को सक्रिय करने के लिए डॉक्टरों के साथ लगे हुए है इसी सिलसिले में 2009-2010 में अनुराग बासु के पिताश्री मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में कोमा में चले गए थे तब अनुराग बासु को याद आया की पिताश्री अक्सर बोलते थे की अगर मैं लास्ट स्टेज में चला जाऊ या बेहोश हो जाऊ या कोमा में चला जाऊ उस स्तिथि में मुझे राजेश खन्ना के सुपरहिट गाने मुझे कान में सुनाना तब अनुराग बासु तब अनुराग बासु ने अपने पिता के कान के पास टेप रिकॉर्डर के पास राजेश खाना के गाने सुनाये थे।

ज्ञात रहे की अनुराग बासु के पिता सुब्रत बासु जो सुब्रत बोस उनका असली नाम था और अनुर्गाग बासु ने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के पश्चात् बोस की जगह बासु कर लिया था। यह जानकारी छत्तीसग के सबसे पुराने और हार्ट के स्पेस्लिस्ट फरिश्ता हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ए फरिश्ता ने बताया। गौरतलब है की अनुराग बासु और डॉक्टर फरिश्ता अच्छे और पक्के दोस्त है। अजीत जोगी को अटैक आने के तुरंत बाद फॅमिली डॉक्टर होने के कारन सबसे पहले डॉक्टर फरिश्ता अजीत जोगी के पास तत्काल इलाज के लिए पहुंचे थे और उनके अनुसार 10 से 15 मिनट तक चेस्ट को पम्पिंग क्र मसाज थेरेपी देने का कार्य उनके द्वारा किया गया तथा अजित जोगी की पत्नी श्रीमती डॉक्टर रेनू जोगी ने डॉक्टर फरिश्ता के सलाह पर उसी समय पर माउथ टू माउथ ब्रीथिंग के थेरेपी श्री अजित जोगी को 10 से 15 तक थेरेपी दी थी उसके बाद ही जोगी को फरिश्ता हॉस्पिटल लाया गया और वह से तत्काल एम्बुलेंस से नारायणा हॉस्पिटल भेजा गया।
