
रायपुर । शिक्षाकर्मियों के संविलियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति के मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में सिंहदेव ने लिखा है कि शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति देने के नियमों को शिथिल कर परिवार के आश्रित सदस्यों की अनुकंपा नियक्ति दिया जाए। बता दें प्रदेश में अब तक शिक्षाकर्मियों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के 700 प्रकरण लंबित हैं।
बताया जा रहा है कि पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने पत्र में नियमों को शिथिल कर शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है। सिंहदेव ने अपने पत्र में लिखा है कि शिक्षाकर्मियों के परिवार के आश्रित सदस्यों ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में प्रचलित नियमों के चलते परजिनों की अनुकंपा नियुक्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि परिवार के आश्रित सदस्यों के भरण पोषण के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
