
पंचायत तंत्र- रायपुर । रायपुर पुलिस ने सिविल लाईन थाना क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित विदेशी शराब दुकान में हुये चोरी का खुलासा किया। इस वारदात में शामिल दो आरोपी विकास यादव सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है. बता दें बुधवार दे रात कटोरा तालाब स्थित विदेशी शराब दुकान के खिड़की को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे ।
रायपुर के लाभांडी में रहने वाले 19 साल के विकास यादव उर्फ गोगा ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ लॉकडाउन के दौरान शराब बेचकर कमाई करने की प्लानिंग की। दोनों शातिर आरोपियों ने कटोरा तालाब स्थित सरकारी शराब दुकान की रेकी की, फिर दुकान से करीब सवा लाख के शराब की चोरी की, और उसे बेचकर ऐश करने लगे। मुखबिर से मिली सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों से शराब बेचकर कमाए करीब 50 हजार रुपए नगदी जब्त की है, और कार्रवाई कर रही है।
