रायपुर । 5 लाख रुपए के मूलधन पर एक करोड़ रुपए का ब्याज वसूलने वाले आरोपी सूदखोर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर को चार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने 15 दिनों के रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी की पुलिस ने हथकड़ी पहने हुए कोर्ट से जेल तक परेड कराई ।
आरोपी की परेड कराए जाने पर पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और भाजपा की रैली होने के कारण जाम की स्थिति थी, इसलिए पैदल जेल तक ले जाया गया ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
