
रायपुर । सिटी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों की जान उस वक्त आफत में आ गई थी जब चलती गाड़ी में आग लग गई. गाड़ी से धुआं उठते देख ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया ।
मामला पंडरी थाना के पास का है. विधानसभा की ओर से आ रही सिटी बस पंडरी थाना के पास पहुंची ही थी कि उससे से तेजी से धुआं निकलने लगा. गाड़ी से धुआं निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया ।
जिसके बाद जल्दी-जल्दी सारे यात्री नीचे उतर गए. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पा लिया. जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही टल गई. इस पूरे मामले में सबसे अच्छी बात यह रही कि ड्राइवर-कंडक्टर सहित कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ ।
