
रायपुर। – तेलीबांधा थाना इलाके के विशाल नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मृतक विक्की उर्फ़ विकास की पत्नी आरोपी सुधीर से बात करता था जिसे लेकर आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने युवक की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना 1.30 से 4.30 के बीच बताई जा रही है, पुलिस ने जाँच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ धारा 302 दर्ज किया। बता दें कि आरोपी सुधीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
