panchayattantra24.-कोरबा। जिले में ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा को लेकर जमकर बवाल हुआ। ईसाई समुदाय और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। मामला थाने तक पहुंचा। वहां भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय के लोगों ने खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। सभा को पास्टर बजरंग जायसवाल लीड कर रहे थे। आरोप है कि वह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सरपंच की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
दरअसल, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसकी जानकारी सरपंच संतोषी बाई को मिली। सरपंच की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। इस दौरान बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से कुछ लोग आए थे। सभा में बीमारी और तकलीफों को ठीक करने का दावा किया जा रहा था। पास्टर पहले भी कटघोरा में चंगाई सभा आयोजित कर चुका है। जेल भी जा चुका है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
