panchayattantra24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में आम जनता की समस्याओं के समाधान और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने हेतु संपर्क केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत आने वाली 10 ग्राम पंचायतों से सीधा संवाद किया गया। पलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोनारी और कोसमंदा, सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवारी और फुलवारी, बलौदाबाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरसेला (नया) और गिनदोला तथा कसडोल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़पार (ब), पाड़ादाह, कुशभाठा और छतवन के सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणों से चर्चा की गई।संवाद के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं और जल जीवन मिशन की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया और उन्हें जल संचयन के बारे में बताते हुए जल के महत्व के प्रति जागरूक किया। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति और तकनीकी सुधारों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने रखीं, जिन्हें अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर की इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों की शिकायतों का बिना किसी देरी के निराकरण सुनिश्चित करना है, तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ आमजनों तक शत प्रतिशत पहुंचाना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
