panchayattantra24.-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई में दो बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, सतर्क जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में आईईडी (IED) बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है.
बीजापुर के दक्षिण इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था. सुबह करीब 7:00 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक ACM रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य मारा गया है. जवानों ने मौके से नक्सलियों के शव के साथ पिस्टल, 303 रायफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है. फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.
मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया. डीआरजी बीजापुर, थाना इलमिड़ी, और छसबल 9वीं वाहिनी की टीम जब लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी, तब सड़क के बीचों-बीच 20-30 किलोग्राम के 02 IED बम बरामद हुए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
