panchayattantra24.- रायगढ़। जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। आपको बता दें कि, मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल हुए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है।
यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया का है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच के जांच कर रही है। वहीं कुछ दिन पहले बतौली थाना क्षेत्र अंबिकापुर अंतर्गत शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
