Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कबीर जयंती महोत्सव में CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

June 29, 2026

सहकारी समितियों एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ध्वजा रोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया

June 29, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है सहकारिता, किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना शासन की प्राथमिकता

June 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: बंद पड़े लॉज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 युवतियां और 2 युवक मिले, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: बंद पड़े लॉज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 युवतियां और 2 युवक मिले, जांच में जुटी पुलिस

Author AuthorBy Author AuthorJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान लॉज से तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
लॉज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी। बताया जा रहा है कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। वर्तमान में लॉज की जगह आइसक्रीम पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां
छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज में दो युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
पीटा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है।
अवैध कमाई के लिए चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का कारोबार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दुर्ग जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: एक यूनिट ब्लड नहीं मिलने से युवती की मौत, 4 कर्मचारियों की नौकरी गई, 2 डॉक्टर समेत 7 पर कार्रवाई

June 29, 2026

भिलाई पहुंचे सोनू सूद, विधायक रिकेश सेन के जनसेवा कार्यों की सराहना

June 27, 2026

भिलाई पहुंचे अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद, देशभर के स्वयंसेवकों का वार्षिक सम्मेलन आज

June 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कबीर जयंती महोत्सव में CM विष्णुदेव साय हुए शामिल
  • सहकारी समितियों एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ध्वजा रोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है सहकारिता, किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना शासन की प्राथमिकता
  • मोदी सरकार, विदेश नीति और राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा बोले– “देश को जवाब दें प्रधानमंत्री”
  • दुर्ग जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: एक यूनिट ब्लड नहीं मिलने से युवती की मौत, 4 कर्मचारियों की नौकरी गई, 2 डॉक्टर समेत 7 पर कार्रवाई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.