Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उर्वरकों और प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण, कृषि एवं सहकारिता विभाग की समन्वित व्यवस्था से किसानों को हो रही निर्बाध आपूर्ति

July 10, 2026

रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए ₹175 करोड़ की अतिरिक्त होमिंग सुविधा परियोजना को बताया छत्तीसगढ़ में रेल विकास की बड़ी उपलब्धि

July 10, 2026

हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बेटी से बात करने से रोकने पर पिता की हत्या: बालोद में 6 आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला, इलाज के दौरान मौत
दुर्ग

बेटी से बात करने से रोकने पर पिता की हत्या: बालोद में 6 आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Author AuthorBy Author AuthorJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सम्बलपुर (नाहन्दा) गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से बात करने से युवक को मना करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस हमले में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र का है।
सोते समय किया हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सम्बलपुर निवासी गौकरण साहू अपने घर में सो रहे थे। तभी देर रात 6 आरोपी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने सोते हुए गौकरण साहू पर बांस के डंडे और लकड़ी के राफ्टर से पीठ, सिर और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता की चीख-पुकार सुनकर पास में सो रही उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी जाग गई। बेटी को उठता देख घर के अंदर हमला कर रहे 4 आरोपी और बाहर निगरानी रख रहे 2 युवक मौके से भाग निकले।
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पिता को तुरंत देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पूछताछ में खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरी पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की। जब पुलिस ने मृतक की नाबालिग बेटी से पूछताछ की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। नाबालिग ने बताया कि खपराभाटा निवासी भानुप्रताप जैन (18 वर्ष) से उसकी कुछ समय से बातचीत चल रही थी। उसके पिता इस बात का लगातार विरोध कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर भानुप्रताप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
एडिशनल एसपी ने क्या कहा ?
मामले में एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की मौत के बाद अब केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
भानुप्रताप जैन (18 वर्ष), निवासी- खपराभाटा (मुख्य आरोपी)
नीरज रस्तोगी (18 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
तुषार निर्मलकर (20 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
दिनेश ढीमर (25 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
कुंदन यादव (18 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
दीपेश पटेल (18 वर्ष), निवासी- बहेराभाठा, थाना देवरी, जिला बालोद

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बीएसपी में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवरब्रिज क्रेन का केबिन, ऑपरेटर आईसीयू में भर्ती, जांच शुरू

July 10, 2026

बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

July 6, 2026

संविलियन और समान वेतन की मांग पर प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के आसार

July 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उर्वरकों और प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण, कृषि एवं सहकारिता विभाग की समन्वित व्यवस्था से किसानों को हो रही निर्बाध आपूर्ति
  • रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए ₹175 करोड़ की अतिरिक्त होमिंग सुविधा परियोजना को बताया छत्तीसगढ़ में रेल विकास की बड़ी उपलब्धि
  • हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना
  • सफलता की कहानी- जन्मजात होंठ की विकृति पर जिला अस्पताल बीजापुर की बड़ी सफलता, 22 वर्षीय भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती बनी किसानों के लिए आय बढ़ाने का सफल मॉडल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.