Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

August 1, 2026

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नल-जल योजना में बड़ी लापरवाही का दर्दनाक अंत: पाइपलाइन कार्य के दौरान जिंदा दफन हुआ मजदूर, चार दिन बाद खुदाई में मिला शव
छत्तीसगढ़

नल-जल योजना में बड़ी लापरवाही का दर्दनाक अंत: पाइपलाइन कार्य के दौरान जिंदा दफन हुआ मजदूर, चार दिन बाद खुदाई में मिला शव

Author AuthorBy Author AuthorAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक मजदूर जिंदा ही मिट्टी में दब गया, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. चार दिन बाद उसी जगह की खुदाई करने पर मजदूर का शव बैठी हुई अवस्था में मिला. घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया.
भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम हिंगनझर में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है. 28 जुलाई को 30 वर्षीय रामदेव आंचला पाइपलाइन के नाली में उतरकर घरेलू कनेक्शन जोड़ रहा था. पीछे-पीछे जेसीबी चालक दूसरी ओर से गड्ढे में मिट्टी भरते हुए आगे बढ़ रहा था, जिसके चालक ने अनजाने में उसी स्थान पर भी मिट्टी डाल दी, जहां रामदेव काम कर रहा था.
बताया जा रहा है कि मजदूर को संभलने या मदद के लिए आवाज लगाने तक का मौका नहीं मिला और वह जिंदा ही मिट्टी में दब गया. घटना के समय अन्य मजदूर लगभग 20 से 40 मीटर की दूरी पर काम कर रहे थे, इसलिए किसी को भी हादसे की भनक तक नहीं लगी. दोपहर के भोजन के समय जब रामदेव नहीं पहुंचा तो साथियों ने उसकी तलाश शुरू की. मोबाइल पर कॉल करने पर शुरुआत में घंटी गई, लेकिन बाद में मोबाइल भी बंद हो गया.
परिजनों और गांव में भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. गुमशुदगी की सूचना कच्चे चौकी में दर्ज कराई गई. 31 जुलाई को पुलिस, ग्रामीणों और सरपंच की मौजूदगी में उस स्थान पर दोबारा खुदाई कराई गई, जहां से रामदेव लापता हुआ था. लगभग 10 मीटर की खुदाई के बाद मजदूर का शव गड्ढे के भीतर बैठी हुई अवस्था में मिला.
शव निकलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेसीबी चालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तत्काल चालक को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया. आरोपी जेसीबी चालक नें बताया “मैं दूसरी तरफ से गड्ढा भरते हुए आ रहा था. वहां कोई दिखाई नहीं दिया. मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि अंदर मजदूर काम कर रहा है. लंच के समय जब वह नहीं मिला, तब खोजबीन शुरू हुई.”
पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को भानुप्रतापपुर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां आज शव का पोस्ट मार्टम किया जायगा. मजदूर का शव बरामद होने के बाद अब पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की उच्च शिक्षा का आधार, समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र तो खुला कॉलेज में प्रवेश का रास्ता

August 1, 2026

तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू: वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में केज ट्रैप में फंसा वन्यजीव

August 1, 2026

गेंदा फूल की खेती से बदली किसान हेमचंद साहू की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी
  • वैज्ञानिक खेती से बदली किसान की तकदीर, एक एकड़ में करेला उत्पादन से लाखों की आय; बजरंग बने क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.